(५)
“जब रास्ते कठिन हो जाएँ और अंधेरा घना हो, तब भगवान पर भरोसा रखो – वही तुम्हारा प्रकाश बनेगा और हर बाधा को पार करने की शक्ति देगा।” – अंजान
(4)
सफलता का सच्चा स्वाद तब मिलता है, जब आपकी जीत में उस व्यक्ति की परछाई हो जिसने आपके लिए अपना सब कुछ त्याग दिया हो….Anjan (22-02-2026)
(3)
जो निर्णय बिना शोर के लिए जाते हैं, वे अक्सर भारी त्याग की नींव पर टिके होते हैं...Anjan (२१-०२-२०२६)
(2)
जिसे दुनिया ढूँढती है, वो आस-पास मेरे है, किस्मत के फैसले भी अब गुलाम मेरे हैं।
जो दिखाई न दे, उस शक्ति पर भरोसा है, तभी तो मुश्किलों के भी बुरे हाल मेरे हैं।………ANJAN (03-12-2025)
(1)
कोई समझे या न समझे,
पर मुझे यकीन पूरा है,
मेरा हर फैसला,
उस अदृश्य शक्ति का इशारा है……… ANJAN (02-12-2025)