Skip to content

Padho Jano

One Step Towards Education

Menu
  • HOME
  • India
    • Uttar Pradesh
      • Raebareli
      • Unnao
  • LAW (कानून)
    • Administrative Law (प्रशासनिक विधि)
    • Alternative Dispute Resolution (वैकल्पिक विवाद समाधान) ADR
    • Land Law (भूमि विधि)
    • Professional Ethics & Court Craft
    • Legal Research Methods (विधिक अनुसन्धान पद्धति)
    • Media Law
  • SUBJECTS
    • PSYCHOLOGY
    • Constitution
      • प्रस्तावना
    • Environment
    • English
      • Dictionary
        • अनाज और उनसे बने उत्पाद
  • General Knowledge
  • Quizzes
  • NCERT
    • CLASS – 5
      • SST
  • DOWNLOADS
Menu

भारतीय इतिहास – ७ (लगभग १४वी से १६वी सदी तक)

Posted on August 19, 2026August 23, 2026 by KRANTI KISHORE

1. विजयनगर साम्राज्य: स्थापना और सामान्य परिचय

  1. प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किस शताब्दी में हुई थी?
    उत्तर: चौदहवीं शताब्दी (1336 ई.) में।
  2. प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किन दो भाइयों ने की थी?
    उत्तर: हरिहर और बुक्का ने।
  3. प्रश्न: विजयनगर का शाब्दिक अर्थ क्या है?
    उत्तर: “विजय का शहर”।
  4. प्रश्न: समकालीन लोगों ने विजयनगर साम्राज्य को क्या नाम दिया था?
    उत्तर: कर्नाटक साम्राज्यमु।
  5. प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य अपने चरमोत्कर्ष पर उत्तर में किस नदी तक फैला था?
    उत्तर: कृष्णा नदी तक।
  6. प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य पर आक्रमण कर इसे किस वर्ष लूटा और नष्ट किया गया?
    उत्तर: 1565 ई. में।
  7. प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य के भग्नावशेषों को स्थानीय लोग किस नाम से याद रखते थे?
    उत्तर: हम्पी।
  8. प्रश्न: ‘हम्पी’ नाम की उत्पत्ति वहाँ की किस स्थानीय मातृदेवी के नाम से हुई थी?
    उत्तर: पम्पादेवी।
  9. प्रश्न: विजयनगर के शासक किस भगवान की ओर से शासन करने का दावा करते थे?
    उत्तर: भगवान विरुपाक्ष (शिव का एक रूप)।
  10. प्रश्न: विजयनगर के उत्तर में स्थित कौन से समकालीन राज्य उनके मुख्य प्रतिद्वंदी थे?
    उत्तर: दक्कन के सुल्तान और उड़ीसा के गजपति शासक।

2. हम्पी की खोज और सर्वेक्षण

  1. प्रश्न: हम्पी के भग्नावशेषों को सबसे पहले 1800 ई. में कौन प्रकाश में लाया था?
    उत्तर: कर्नल कॉलिन मैकेन्जी।
  2. प्रश्न: कर्नल कॉलिन मैकेन्जी ब्रिटिश काल में किस कंपनी में कार्यरत थे?
    उत्तर: ईस्ट इण्डिया कंपनी।
  3. प्रश्न: भारत का पहला ‘सर्वेयर जनरल’ (1815 ई.) किसे बनाया गया था?
    उत्तर: कर्नल कॉलिन मैकेन्जी को।
  4. प्रश्न: मैकेन्जी द्वारा तैयार शुरुआती मानचित्र किस मंदिर के पुरोहितों की स्मृतियों पर आधारित था?
    उत्तर: विरुपाक्ष मंदिर और पम्पादेवी पूजास्थल।
  5. प्रश्न: हम्पी में छायाचित्रकारों (Photographers) ने भवनों के चित्र संकलित करना कब शुरू किया?
    उत्तर: 1856 ई. से।
  6. प्रश्न: अभिलेखकर्ताओं ने हम्पी के मंदिरों से अभिलेखों को इकट्ठा करना कब से आरंभ किया?
    उत्तर: 1836 ई. से।
  7. प्रश्न: हम्पी को ‘राष्ट्रीय महत्त्व के स्थल’ के रूप में मान्यता किस वर्ष मिली?
    उत्तर: 1976 में।
  8. प्रश्न: यूनेस्को (UNESCO) द्वारा हम्पी को किस वर्ष ‘विश्व पुरातत्व स्थल’ (World Heritage Site) घोषित किया गया?
    उत्तर: 1986 ई. में।
  9. प्रश्न: मैकेन्जी के तैलचित्र में उनके साथ दिखने वाले तेलुगु ब्राह्मण सहायक का नाम क्या था?
    उत्तर: कावलेरी वेन्तक लच्छमैया।
  10. प्रश्न: इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए विजयनगर के स्रोतों का किन भाषाओं के साहित्य से मिलान किया गया?
    उत्तर: तेलुगु, कन्नड़, तमिल और संस्कृत।

3. शासक, राजवंश और उपाधियाँ

  • प्रश्न: विजयनगर के शासक स्वयं को क्या कहते थे?
    उत्तर: राय।
  • प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य का पहला राजवंश कौन सा था?
    उत्तर: संगम वंश (1485 ई. तक)।
  • प्रश्न: संगम वंश को उखाड़ फेंकने वाले ‘सुलुव’ मूल रूप से क्या थे?
    उत्तर: सैनिक कमांडर।
  • प्रश्न: सुलुव वंश के बाद विजयनगर की सत्ता पर किस राजवंश का अधिकार हुआ?
    उत्तर: तुलुव वंश।
  • प्रश्न: विजयनगर के सबसे प्रसिद्ध शासक कृष्णदेव राय किस वंश से संबंधित थे?
    उत्तर: तुलुव वंश।
  • प्रश्न: राजा कृष्णदेव राय का शासनकाल क्या था?
    उत्तर: 1509 से 1529 ई. तक।
  • प्रश्न: 1542 ई. तक विजयनगर के केंद्र पर किस अंतिम राजवंश का नियंत्रण हो गया था?
    उत्तर: अराविदु वंश।
  • प्रश्न: अराविदु राजवंश ने विजयनगर के पतन के बाद कहाँ से शासन किया?
    उत्तर: पेनुकोण्डा और बाद में चन्द्रगिरी से।
  • प्रश्न: पंद्रहवीं शताब्दी में उड़ीसा के शक्तिशाली शासक वंश को क्या कहा जाता था?
    उत्तर: गजपति (हाथियों का स्वामी)।
  • प्रश्न: विजयनगर की लोक परंपराओं में दक्कन के सुल्तानों को क्या संज्ञा दी गई थी?
    उत्तर: अश्वपति (घोड़ों का स्वामी)।
  • प्रश्न: विजयनगर की लोक परंपराओं में ‘रायों’ को क्या कहा गया था?
    उत्तर: नरपति (लोगों का स्वामी)।
  • प्रश्न: अरबी शब्द ‘सुल्तान’ का संस्कृत अनुवाद क्या था, जिसे विजयनगर के राजा धारण करते थे?
    उत्तर: हिन्दू सूरतराणा।
  • प्रश्न: कृष्णदेव राय ने कौन सा प्रसिद्ध विरुद (उपाधि) धारण किया था?
    उत्तर: “यवन राज्य की स्थापना करने वाला”।
  • प्रश्न: संस्कृत भाषा के शब्द ‘यवन’ का प्रयोग ऐतिहासिक रूप से किसके लिए किया जाता था?
    उत्तर: यूनानियों तथा उत्तर-पश्चिम से उपमहाद्वीप में आने वाले लोगों के लिए।
  • प्रश्न: विजयनगर के सभी राजकीय आदेशों पर अंत में किस लिपि में “श्री विरुपाक्ष” अंकित होता था?
    उत्तर: कन्नड़ लिपि में।

4. कृष्णदेव राय और उनकी उपलब्धियाँ

  • प्रश्न: कृष्णदेव राय ने तुंगभद्रा और कृष्णा नदियों के बीच का कौन सा उपजाऊ क्षेत्र (दोआब) हासिल किया था?
    उत्तर: रायचूर दोआब (1512 ई. में)।
  • प्रश्न: कृष्णदेव राय ने उड़ीसा के शासकों का दमन किस वर्ष किया था?
    उत्तर: 1514 ई. में।
  • प्रश्न: कृष्णदेव राय ने बीजापुर के सुल्तान को किस वर्ष बुरी तरह पराजित किया?
    उत्तर: 1520 ई. में।
  • प्रश्न: कृष्णदेव राय ने शासनकला पर किस ग्रंथ की रचना की थी?
    उत्तर: अमुक्तमल्यद।
  • प्रश्न: ‘अमुक्तमल्यद’ ग्रंथ किस भाषा में लिखा गया था?
    उत्तर: तेलुगु भाषा में।
  • प्रश्न: कृष्णदेव राय ने अपनी माँ के नाम पर विजयनगर के समीप किस उपनगर की स्थापना की थी?
    उत्तर: नगलपुरम्।
  • प्रश्न: दक्षिण भारत के मंदिरों में भव्य ‘गोपुरमों’ (प्रवेशद्वारों) को जोड़ने का श्रेय मुख्य रूप से किसे जाता है?
    उत्तर: कृष्णदेव राय को।
  • प्रश्न: विरुपाक्ष मंदिर के सामने बना मुख्य मण्डप किसने अपने राज्यारोहण के उपलक्ष्य में बनवाया था?
    उत्तर: कृष्णदेव राय ने।

5. तालीकोटा का युद्ध और पतन

  • प्रश्न: 1565 ई. में विजयनगर की सेना का नेतृत्व किस प्रधानमंत्री ने किया था?
    उत्तर: रामराय ने।
  • प्रश्न: 1565 ई. में हुए प्रसिद्ध युद्ध को किस नाम से जाना जाता है?
    उत्तर: राक्षसी तांगड़ी का युद्ध या तालीकोटा का युद्ध।
  • प्रश्न: तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर के विरुद्ध किन तीन दक्कन सल्तनतों का संयुक्त मोर्चा था?
    उत्तर: बीजापुर, अहमदनगर और गोलकुण्डा।
  • प्रश्न: तालीकोटा युद्ध में पराजय के बाद विजयनगर शहर का क्या हुआ?
    उत्तर: विजयी सेनाओं ने इसे लूटा और कुछ ही वर्षों में यह पूरी तरह उजड़ गया।
  • प्रश्न: विजयनगर के विध्वंस के बाद साम्राज्य का केंद्र किस दिशा में स्थानांतरित हो गया?
    उत्तर: पूर्व की ओर (पेनुकोण्डा और चन्द्रगिरी)।
  • प्रश्न: रामराय की कौन सी नीति उसके पतन का कारण बनी?
    उत्तर: सुल्तानों को एक-दूसरे के विरुद्ध लड़ाने की जोखिम भरी नीति।
  • प्रश्न: चंद्रगिरी और तिरुपति के समीप स्थित कौन सा स्थल नायक शक्ति का केंद्र था?
    उत्तर: चन्द्रगिरी।

6. नायक और अमर-नायक प्रणाली

  • प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य में किलों पर नियंत्रण रखने वाले सेना प्रमुखों को क्या कहा जाता था?
    उत्तर: नायक।
  • प्रश्न: नायक लोग आमतौर पर कौन सी भाषाएँ बोलते थे?
    उत्तर: तेलुगु या कन्नड़।
  • प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य की सबसे प्रमुख राजनीतिक खोज कौन सी प्रणाली थी?
    उत्तर: अमर-नायक प्रणाली।
  • प्रश्न: अमर-नायक प्रणाली के तत्व दिल्ली सल्तनत की किस प्रणाली से प्रेरित थे?
    उत्तर: इक्ता प्रणाली से।
  • प्रश्न: अमर-नायक मूल रूप से कौन थे?
    उत्तर: सैनिक कमांडर, जिन्हें राय द्वारा प्रशासन के लिए राज्य-क्षेत्र दिए जाते थे।
  • प्रश्न: अमर-नायक कर (Revenue) किससे वसूल करते थे?
    उत्तर: किसानों, शिल्पकर्मियों तथा व्यापारियों से।
  • प्रश्न: अमर-नायक राजस्व का एक भाग किस कार्य के लिए सुरक्षित रखते थे?
    उत्तर: व्यक्तिगत उपयोग तथा घोड़ों-हाथियों के रख-रखाव के लिए।
  • प्रश्न: अमर-नायक राजा के प्रति स्वामिभक्ति प्रकट करने के लिए वर्ष में कितनी बार दरबार में उपस्थित होते थे?
    उत्तर: वर्ष में एक बार (उपहारों के साथ)।
  • प्रश्न: राजा अमर-नायकों पर अपना नियंत्रण दर्शाने के लिए क्या करता था?
    उत्तर: उनका एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण (Transfer) करता था।
  • प्रश्न: ‘अमर’ शब्द की व्युत्पत्ति किस संस्कृत शब्द से मानी जाती है और इसका क्या अर्थ है?
    उत्तर: ‘समर’ से, जिसका अर्थ है लड़ाई या युद्ध।
  • प्रश्न: ‘अमर’ शब्द किस फ़ारसी शब्द से भी मेल खाता है जिसका अर्थ ‘ऊँचे पद का कुलीन व्यक्ति’ है?
    उत्तर: अमीर।
  • प्रश्न: किस शताब्दी में अमर-नायकों ने स्वतंत्र राज्य स्थापित कर केंद्रीय ढांचे का विघटन शुरू कर दिया?
    उत्तर: सत्रहवीं शताब्दी में।

7. विदेशी यात्री और उनके विवरण

  • प्रश्न: पंद्रहवीं शताब्दी में विजयनगर की यात्रा करने वाला इतालवी (Italian) व्यापारी कौन था?
    उत्तर: निकोलो दे कॉन्ती।
  • प्रश्न: फारस (Persia) के राजा के दूत के रूप में पंद्रहवीं शताब्दी में किसने विजयनगर की यात्रा की थी?
    उत्तर: अब्दुर रज्जाक।
  • प्रश्न: पंद्रहवीं शताब्दी में रूस से आने वाले किस व्यापारी ने विजयनगर की यात्रा की?
    उत्तर: अफ़ानासी निकितिन।
  • प्रश्न: सोलहवीं शताब्दी में पुर्तगाल से आने वाले प्रमुख यात्री कौन थे?
    उत्तर: दुआर्ते बरबोसा, डोमिंगो पेस तथा फर्नावो नूनिज।
  • प्रश्न: “यह शहर मुझे रोम जितना विशाल प्रतीत हुआ और देखने में अत्यंत सुंदर”—यह कथन किस यात्री का है?
    उत्तर: डोमिंगो पेस का।
  • प्रश्न: किस विदेशी यात्री ने विजयनगर की किलेबंदी को देखकर “सात पंक्तियों वाले दुर्गों” का उल्लेख किया?
    उत्तर: अब्दुर रज्जाक ने।
  • प्रश्न: विजयनगर के बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और मांस का विस्तृत विवरण किस पुर्तगाली यात्री ने दिया?
    उत्तर: फर्नाओ नूनिज़ ने।
  • प्रश्न: “सामान्य लोगों के आवास छप्पर के हैं पर सुदृढ़ हैं और लंबी गलियों में व्यवस्थित हैं”—यह किसका विवरण है?
    उत्तर: बरबोसा का।
  • प्रश्न: किस यात्री ने विजयनगर को “विश्व का सबसे अच्छा संभरण (Well-provisioned) वाला शहर” कहा था?
    उत्तर: डोमिंगो पेस ने।

8. व्यापार और अर्थव्यवस्था

  • प्रश्न: विजयनगर काल में युद्धकला मुख्य रूप से किस सेना पर आधारित थी?
    उत्तर: प्रभावशाली अश्वसेना (कैवलरी) पर।
  • प्रश्न: विजयनगर के लिए घोड़ों का आयात मुख्य रूप से किन क्षेत्रों से होता था?
    उत्तर: अरब तथा मध्य एशिया से।
  • प्रश्न: घोड़ों के स्थानीय व्यापारियों के समूह को क्या कहा जाता था?
    उत्तर: कुदिरई चेट्टी।
  • प्रश्न: पुर्तगाली भारत के पश्चिमी तट पर किस वर्ष पहली बार आए थे?
    उत्तर: 1498 ई. में।
  • प्रश्न: पुर्तगालियों की किस सामरिक तकनीक ने उन्हें इस काल की राजनीति में महत्वपूर्ण शक्ति बनाया?
    उत्तर: बंदूकों (Firearms) के प्रयोग ने।
  • प्रश्न: विजयनगर किन वस्तुओं के बाज़ारों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध था?
    उत्तर: मसालों, वस्त्रों तथा रत्नों के लिए।
  • प्रश्न: विजयनगर की समृद्ध जनता मुख्य रूप से किन विदेशी और महंगी वस्तुओं की माँग करती थी?
    उत्तर: रत्नों और आभूषणों की।
  • प्रश्न: राजा कृष्णदेव राय के अनुसार विदेशी व्यापारियों को बैठक में बुलाकर क्या देना चाहिए?
    उत्तर: तोहफे और उचित मुनाफ़े की स्वीकृति।
  • प्रश्न: राजा व्यापार को क्यों बढ़ावा देना चाहता था?
    उत्तर: ताकि कीमती वस्तुएं दुश्मनों तक न पहुँचें और राज्य का राजस्व बढ़े।

9. जल-संपदा और सिंचाई प्रणाली

  • प्रश्न: विजयनगर की भौगोलिक स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन सी है?
    उत्तर: तुंगभद्रा नदी।
  • प्रश्न: तुंगभद्रा नदी विजयनगर में किस दिशा में बहती है?
    उत्तर: उत्तर-पूर्व दिशा में।
  • प्रश्न: विजयनगर शहर के चारों ओर किस प्रकार की प्राकृतिक पहाड़ियाँ एक करधनी (Belt) जैसी दिखती हैं?
    उत्तर: ग्रेनाइट की पहाड़ियाँ।
  • प्रश्न: पंद्रहवीं शताब्दी के शुरुआती वर्षों में निर्मित किस प्रसिद्ध हौज़ या जलाशय का पानी आज भी देखा जा सकता है?
    उत्तर: कमलपुरम् जलाशय।
  • प्रश्न: कमलपुरम् जलाशय के पानी का उपयोग कहाँ किया जाता था?
    उत्तर: खेतों की सिंचाई और एक नहर द्वारा ‘राजकीय केंद्र’ तक ले जाने में।
  • प्रश्न: तुंगभद्रा नदी पर बने बाँध से पानी लाने वाली सबसे महत्वपूर्ण नहर कौन सी थी?
    उत्तर: हिरिया नहर।
  • प्रश्न: हिरिया नहर का निर्माण संभवतः किस राजवंश के राजाओं द्वारा करवाया गया था?
    उत्तर: संगम वंश के राजाओं द्वारा।
  • प्रश्न: हिरिया नहर का मुख्य कार्य क्या था?
    उत्तर: “धार्मिक केंद्र” से “शहरी केंद्र” को अलग करने वाली घाटी को सिंचित करना।
  • प्रश्न: कृष्णदेव राय द्वारा बनवाए गए जलाशय में काम करने वाले लोगों की संख्या की तुलना पेस ने किससे की थी?
    उत्तर: चींटियों से (15 से 20 हजार आदमी)।
  • प्रश्न: शुष्क क्षेत्र होने के कारण विजयनगर में पानी के संचयन के लिए धाराओं के साथ क्या बनाए गए थे?
    उत्तर: बाँध और अलग-अलग आकार के हौज़।

10. किलेबंदी और स्थापत्य कला

  • प्रश्न: विजयनगर की सबसे बाहरी किलेबंदी की दीवार किसे आपस में जोड़ती थी?
    उत्तर: शहर के चारों ओर बनी पहाड़ियों को।
  • प्रश्न: विजयनगर की विशाल राजगिरी (Masonry) दीवारों के निर्माण में किस सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया था?
    उत्तर: गारे या जोड़ने वाली किसी भी अन्य वस्तु का (सूखी चिनाई)।
  • प्रश्न: दीवारों को स्थिर रखने के लिए पत्थर के टुकड़ों का आकार कैसा था?
    उत्तर: फानाकार (Wedge-shaped)।
  • प्रश्न: किलेबंदी की दीवारों के अंदरूनी भाग को किस चीज़ से भरा गया था?
    उत्तर: मिट्टी और मलबे के मिश्रण से।
  • प्रश्न: विजयनगर की किलेबंदी की सबसे अनूठी विशेषता क्या थी, जो अन्य मध्यकालीन शहरों में नहीं मिलती थी?
    उत्तर: इसके भीतर कृषि क्षेत्रों, खेतों और जंगलों को भी घेरा गया था।
  • प्रश्न: शासक कृषि क्षेत्रों को किलेबंद भूभाग में क्यों शामिल करते थे?
    उत्तर: मध्यकालीन घेराबंदियों के समय खाद्य सामग्री की कमी और भुखमरी से बचने के लिए।
  • प्रश्न: विजयनगर की दूसरी किलेबंदी किस भाग के चारों ओर बनी थी?
    उत्तर: नगरीय केंद्र (Urban Core) के आंतरिक भाग के चारों ओर।
  • प्रश्न: तीसरी किलेबंदी से किस भाग को घेरा गया था?
    उत्तर: शासकीय या राजकीय केंद्र (Royal Centre) को।
  • प्रश्न: किलेबंद बस्ती के प्रवेशद्वारों पर बनी मेहराब और गुंबद किस स्थापत्य कला के तत्व हैं?
    उत्तर: इंडो-इस्लामिक (हिंद-इस्लामी) स्थापत्य कला के।
  • प्रश्न: प्रवेशद्वारों की मेहराबों पर दिखने वाली यह गुंबद कला मूल रूप से किसके द्वारा शुरू की गई थी?
    उत्तर: तुर्की सुल्तानों द्वारा।
  • प्रश्न: पुराविदों के अनुसार विजयनगर की सड़कें पहाड़ियों से बचकर कहाँ से होकर गुजरती थीं?
    उत्तर: घाटियों से होकर।
  • प्रश्न: शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों की एक प्रमुख विशेषता क्या थी?
    उत्तर: वे मंदिरों के प्रवेशद्वारों से आगे बढ़ती थीं और उनके दोनों ओर बाज़ार थे।

11. शहरी केंद्र और सामाजिक जीवन

  1. प्रश्न: शहरी केंद्र के उत्तर-पूर्वी कोने से किस कीमती वस्तु के अवशेष मिले हैं, जो अमीर व्यापारियों के रहने का संकेत देते हैं?
    उत्तर: परिष्कृत चीनी मिट्टी (Chinese Porcelain)।
  2. प्रश्न: चीनी मिट्टी के बर्तनों के टुकड़ों की खोज से किस वर्ग की उपस्थिति का पता चलता है?
    उत्तर: मुस्लिम रिहायशी मुहल्ले और अमीर मुस्लिम व्यापारियों का।
  3. प्रश्न: शहरी केंद्र में स्थित मकबरों और मस्जिदों का स्थापत्य किससे मिलता-जुलता है?
    उत्तर: हम्पी के मंदिरों के मण्डपों के स्थापत्य से।
  4. प्रश्न: सामान्य नगर निवासियों के लिए पानी के मुख्य स्रोत क्या थे?
    उत्तर: कुएँ, बरसात के पानी वाले जलाशय और मंदिरों के जलाशय।
  5. प्रश्न: शहरी केंद्र में विभिन्न प्रकार के पूजा स्थलों और छोटे मंदिरों की उपस्थिति क्या दर्शाती है?
    उत्तर: वहाँ विविध संप्रदायों और समुदायों के लोग रहते थे।
  6. प्रश्न: बाज़ारों में शाम को लगने वाले मेलों में फलों के अलावा और क्या मिलता था?
    उत्तर: घोड़े, टट्टू, लकड़ी और दैनिक आवश्यकता की हर वस्तु।

12. राजकीय केंद्र (Royal Centre)

  1. प्रश्न: राजकीय केंद्र विजयनगर बस्ती के किस भाग में स्थित था?
    उत्तर: दक्षिण-पश्चिमी भाग में।
  2. प्रश्न: राजकीय केंद्र में कितने से अधिक मंदिरों को शामिल किया गया था?
    उत्तर: 60 से भी अधिक मंदिर।
  3. प्रश्न: राजकीय केंद्र की कितनी संरचनाओं की पहचान ‘महलों’ के रूप में की गई है?
    उत्तर: लगभग तीस (30) संरचनाओं की।
  4. प्रश्न: मंदिरों और धर्मेतर (Secular) भवनों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री में क्या अंतर था?
    उत्तर: मंदिर पूरी तरह राजगिरी (पत्थर) से बने थे, जबकि महलों की अधिरचना विकारी (नाशवान) वस्तुओं से बनी थी।
  5. प्रश्न: राजकीय अंतःक्षेत्र में सबसे विशाल संरचना कौन सी है, जिसका नामकरण कार्य के आधार पर किया गया है?
    उत्तर: “राजा का भवन” (King’s Palace)।
  6. प्रश्न: “राजा का भवन” नामक संरचना के दो सबसे प्रभावशाली मंच (Platforms) कौन से हैं?
    उत्तर: सभा मण्डप और महानवमी डिब्बा।
  7. प्रश्न: सभा मण्डप में निश्चित दूरी पर बने छेद किस चीज़ के लिए थे?
    उत्तर: लकड़ी के स्तंभों (Pillars) को टिकाने के लिए।

13. महानवमी डिब्बा और उसके अनुष्ठान

  1. प्रश्न: ‘महानवमी डिब्बा’ का आधार क्षेत्रफल लगभग कितना है?
    उत्तर: लगभग 11,000 वर्ग फीट।
  2. प्रश्न: महानवमी डिब्बा मंच की कुल ऊँचाई कितनी है?
    उत्तर: 40 फीट।
  3. प्रश्न: महानवमी डिब्बा पर किस प्रकार की संरचना के होने के साक्ष्य मिले हैं जो अब नष्ट हो चुकी है?
    उत्तर: लकड़ी की संरचना।
  4. प्रश्न: महानवमी डिब्बा का आधार किससे ढका पड़ा है?
    उत्तर: उभारदार उत्कीर्णन (नक्काशी और चित्रों) से।
  5. प्रश्न: महानवमी डिब्बा से जुड़े अनुष्ठान मुख्य रूप से किन महीनों में मनाए जाते थे?
    उत्तर: सितंबर और अक्टूबर के शरद मासों में।
  6. प्रश्न: ‘महानवमी’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
    उत्तर: महान नवाँ दिवस।
  7. प्रश्न: महानवमी उत्सव के दौरान किन जानवरों की बलि देने का उल्लेख मिलता है?
    उत्तर: भैंसों और अन्य जानवरों की।
  8. प्रश्न: महानवमी के दसवें और अंतिम दिन राजा किस भव्य समारोह का आयोजन करता था?
    उत्तर: अपनी और अपने नायकों की सेना का खुले मैदान में निरीक्षण।
  9. प्रश्न: विदेशी यात्री डोमिंगो पेस ने सभा मण्डप और महानवमी डिब्बा को संयुक्त रूप से क्या नाम दिया था?
    उत्तर: “विजय का भवन” (House of Victory)।

14. कमल महल, हाथियों का अस्तबल और हज़ारा राम मंदिर

  1. प्रश्न: राजकीय केंद्र के सबसे सुंदर भवनों में से एक ‘लोटस महल’ (कमल महल) का नामकरण किसने किया था?
    उत्तर: उन्नीसवीं शताब्दी के अंग्रेज यात्रियों ने।
  2. प्रश्न: मैकेन्जी के मानचित्र के अनुसार कमल महल संभवतः क्या था?
    उत्तर: एक परिषदीय सदन (Council Chamber), जहाँ राजा सलाहकारों से मिलता था।
  3. प्रश्न: कमल महल की मेहराबें किस स्थापत्य तकनीक से प्रभावित थीं?
    उत्तर: इण्डो-इस्लामी तकनीक से।
  4. प्रश्न: कमल महल में कुल कितनी मीनारें थीं?
    उत्तर: नौ (9) मीनारें (बीच में एक ऊँची और आठ उसकी भुजाओं के साथ)।
  5. प्रश्न: कमल महल के ठीक समीप स्थित वह कौन सी लंबी संरचना है जिसके ऊपर गुंबद बने हुए हैं?
    उत्तर: “हाथियों का अस्तबल” (Elephant Stables)।
  6. प्रश्न: राजकीय केंद्र में स्थित वह कौन सा दर्शनीय मंदिर है जिसका प्रयोग केवल राजा और उनके परिवार द्वारा किया जाता था?
    उत्तर: हज़ार राम मन्दिर।
  7. प्रश्न: हज़ार राम मंदिर की आंतरिक दीवारों पर किस महाकाव्य के दृश्यांश उत्कीर्ण हैं?
    उत्तर: रामायण के।

15. धार्मिक केंद्र और स्थापत्य परंपराएँ

  1. प्रश्न: स्थानीय मान्यताओं के अनुसार तुंगभद्रा के तट की पहाड़ियाँ रामायण के किस राज्य की रक्षा करती थीं?
    उत्तर: बाली और सुग्रीव के वानर राज्य (किष्किंधा) की।
  2. प्रश्न: मान्यताओं के अनुसार मातृदेवी पम्पादेवी ने विरुपाक्ष से विवाह के लिए कहाँ तप किया था?
    उत्तर: हम्पी की पहाड़ियों में।
  3. प्रश्न: विजयनगर साम्राज्य की स्थापना से पहले इन पहाड़ियों में किस धर्म के प्राचीन मंदिर मिले हैं?
    उत्तर: जैन धर्म के मन्दिर।
  4. प्रश्न: विजयनगर क्षेत्र में मंदिर निर्माण की परंपरा किन पूर्ववर्ती दक्षिण भारतीय राजवंशों से चली आ रही थी?
    उत्तर: पल्लव, चालुक्य, होयसाल तथा चोल वंशों से।
  5. प्रश्न: विजयनगर के मंदिरों के विशाल प्रवेशद्वारों को क्या कहा जाता था जो केंद्रीय देवालय की मीनारों को भी बौना बना देते थे?
    उत्तर: राय गोपुरम्।
  6. प्रश्न: मंदिर परिसर में देवी-देवताओं के विवाह के उत्सव के आयोजन के लिए किस विशेष मण्डप का प्रयोग होता था?
    उत्तर: कल्याण मण्डप।
  7. प्रश्न: विजयनगर का वह दूसरा कौन सा प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ के प्रमुख देवता महाराष्ट्र में पूजे जाने वाले विष्णु के रूप हैं?
    उत्तर: विठ्ठल मन्दिर।
  8. प्रश्न: विठ्ठल मंदिर परिसर की सबसे अनूठी और विश्व प्रसिद्ध विशेषता क्या है?
    उत्तर: पत्थर को तराशकर बनाया गया ‘रथ के आकार का मंदिर’ (Stone Chariot)।
  9. प्रश्न: मन्दिर परिसरों की वह कौन सी विशेषता है जो गोपुरम् से सीधी रेखा में जाती थी और जिसके दोनों ओर स्तंभ वाले मण्डप (बाज़ार) थे?
    उत्तर: रथ गलियाँ (Chariot Streets)।
  10. प्रश्न: मदुरई के नायकों द्वारा बनवाए गए विशाल गोपुरम् का आंतरिक भाग किस कला का अद्भुत नमूना है?
    उत्तर: नायक स्थापत्य कला का।

16. महत्वपूर्ण काल-रेखा और तिथियाँ (Exam-Special)

  1. प्रश्न: दिल्ली सल्तनत की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: 1206 ई. में।
  2. प्रश्न: विजयनगर के समकालीन ‘बहमनी राज्य’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: 1347 ई. में।
  3. प्रश्न: उड़ीसा के गजपति राज्य की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: 1435 ई. में।
  4. प्रश्न: पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर विजय किस वर्ष प्राप्त की गई थी?
    उत्तर: 1510 ई. में।
  5. प्रश्न: बाबर द्वारा उत्तर भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    उत्तर: 1526 ई. में।
  6. प्रश्न: बीजापुर, अहमदनगर तथा बेरार सल्तनतों का उदय किस वर्ष के आसपास हुआ था?
    उत्तर: 1490 ई. के आसपास।
  7. प्रश्न: जे.एफ. फ्लीट ने हम्पी के मंदिर की दीवारों के अभिलेखों का प्रलेखन (Documentation) किस वर्ष आरंभ किया?
    उत्तर: 1876 ई. में।
  8. प्रश्न: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के किस महानिदेशक के अधीन हम्पी में संरक्षण कार्य (1902 ई.) शुरू हुआ?
    उत्तर: जॉन मार्शल के अधीन।
  9. प्रश्न: 1980 के दशक में विजयनगर के विस्तृत मानचित्रण के लिए पूरे क्षेत्र को कितने मुख्य वर्गाकार भागों में बाँटा गया था?
    • उत्तर: 25 वर्गाकार भागों में (A से Z तक, ‘I’ को छोड़कर)।
HISTORY, padhojano, UPSC_History, कृष्णदेव राय, दुआर्ते बरबोसा, महानवमी डिब्बा, राजकीय केंद्र, विजयनगर, संगम वंश, हम्पी, हम्पी की खोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भारत में मानव पूँजी का निर्माण”
  • फूटा घड़ा’ कहानी: जब कमियाँ ही बन गईं सबसे बड़ी ताकत
  • भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास: उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण एक समीक्षा
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: 1950-1990
  • आज़ादी के समय भारत की आर्थिक स्थिति (150 परीक्षा-विशेष प्रश्न)
  • भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास: 88 महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्दावली
  • “तकनीक के दौर में मानसिक संतुलन: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं ‘डिजिटल एडिक्शन’ के शिकार?”
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी (Current Affairs)
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी (Current Affairs)
  • महिलाओं को पहली बार वोट देने का अधिकार कब मिला?
  • विश्व इतिहास – ७ (आधुनिकीकरण के रास्ते)
  • विश्व इतिहास – ६ (मूल निवासियों का विस्थापन एवं आधुनिकीकरण)

Useful Pages

  • Motivation
    • Quotes
    • Stories
  • September 2026 (4)
  • August 2026 (26)
  • July 2026 (2)
  • June 2026 (2)
  • May 2026 (2)
  • April 2026 (27)
  • March 2026 (3)
  • February 2026 (2)
  • January 2026 (1)
  • December 2025 (2)
  • November 2025 (59)
  • October 2025 (1)
  • August 2025 (3)
  • April 2025 (2)
  • Alternative Dispute Resolution (वैकल्पिक विवाद निस्तारण) (16)
  • BNSS (1)
  • Constitution (4)
  • Current Affairs (2)
  • ECONOMICS (5)
  • Environment (1)
  • GENERAL STUDY (27)
  • HISTORY (21)
  • Human Rights (19)
  • Land Law (भूमि विधि) (23)
  • Legal Research Methods (विधिक अनुसन्धान पद्धति) (14)
  • Media Law (2)
  • POLITY (2)
  • Professional Ethics & Court Craft (10)
  • STATIC GK (2)
  • STORIES (1)
  • Uncategorized (1)
  • प्रशासनिक विधि (14)
  • मनोविज्ञान (3)

https://kranticomputeredu.co.in

  • About Me
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
© 2026 Padho Jano | Powered by Superbs Personal Blog theme